Sunday, August 2, 2026
HomeखेलKanpur : काहिरा में कानपुर की सरिता का डंका, वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर...

Kanpur : काहिरा में कानपुर की सरिता का डंका, वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर में दो रजत

Kanpur। मिस्र की राजधानी काहिरा में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर-2026 का आयोजन 25 से 31 जुलाई तक किया गया। इसमें भारत की पैरा बोकिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। कानपुर स्थित एलीम्को की कर्मचारी सरिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बीसी-3 महिला व्यक्तिगत और बीसी-3 पेयर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और संस्थान का गौरव बढ़ाया।

बीसी-3 पेयर वर्ग में सरिता ने सचिन चमरिया के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस स्पर्धा में एलीम्को के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार (कर्मचारी संख्या-2043) ने रैंप ऑपरेटर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सचिन चमरिया के रैंप ऑपरेटर दिवान सासनी रहे। भारतीय टीम के बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन से देश को दो रजत पदक हासिल हुए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...