Thursday, August 20, 2026
HomeखेलKanpur : बास्केटबाल के फाइनल में युगम, पूर्णचंद्र और केडीएमए की एंट्री

Kanpur : बास्केटबाल के फाइनल में युगम, पूर्णचंद्र और केडीएमए की एंट्री

Kanpur । बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र स्कूल में चल रही अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में युगम इंटरनेशनल और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग में केडीएमए और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की।

बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में युगम इंटरनेशनल ने डीपीएस कल्याणपुर को 10-08 अंकों से हराया। विजेता टीम की ओर से आराध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने एकतरफा मुकाबले में डीपीएस बर्रा को 26-05 अंकों से शिकस्त दी। जीत में पूर्णचंद्र की ओर से अरना ने सर्वाधिक 15 अंक जुटाए। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केडीएमए और जयपुरिया स्कूल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

रोमांचक मुकाबले में केडीएमए ने 28-27 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से राघवेंद्र ने महत्वपूर्ण आठ अंक जुटाए। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 44-17 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। पूर्णचंद्र की जीत में अंश ने शानदार 18 अंक बनाए।

प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले शुक्रवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार, पदक और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...