Tuesday, September 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : जनगणना में आपका हर जवाब अहम, 16 नवंबर से शुरू...

Kanpur : जनगणना में आपका हर जवाब अहम, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

40 सवाल पूछे जाएंगे, किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं; एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Kanpur । जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार लोगों को अपनी जानकारी दर्ज कराने के लिए घर पर प्रगणक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 16 से 30 नवंबर तक नागरिक खुद अपनी स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। खास बात यह है कि गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन किसी तरह का दस्तावेज न तो देना होगा और न ही प्रगणक दस्तावेज मांग सकेंगे।

#kanpurजिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने ईबी स्प्लिट, फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, स्वगणना तथा प्रचार-प्रसार की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक फील्ड ट्रेनर, चार्ज ऑफिसर समेत जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा करा लिया जाए।

सही आंकड़ों से तय होगा विकास का खाका
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं, संसाधनों के नियोजन और भविष्य की नीतियां तय करने का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

डिजिटल तरीके से दर्ज होगी जानकारी
बैठक में बताया गया कि दूसरे चरण में जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक और प्रवास समेत निर्धारित जानकारियां जुटाई जाएंगी। जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। स्वगणना अवधि में नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन और जनसंख्या गणना की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

सहायक निदेशक दिनेश कुमार यादव और सहायक जिला प्रभारी हिमांशु शुक्ला ने अधिकारियों को दूसरे चरण की प्रक्रिया, स्वगणना, प्रशिक्षण और तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, सभी उप जिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...