Sunday, May 3, 2026
HomeखेलKanpur : इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों की चमक

Kanpur : इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों की चमक

शहर के 185 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, बालक-बालिका वर्ग में कड़ा मुकाबला

Kanpur । कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में रविवार को इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियन​शिप हुई। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 185 बालक व बालिका खिलाड़ियों हिस्सा लिया।

#kanpur

उद्घाटन मुख्य अति​थि के रूप में प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, नौसेना के मास्टर चीफ ऑफिसर दीपक दीक्षित, डायरेक्टर मोहित वैध, फिजियोथेरेपिस्ट अभिषेक बाजपेई और कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, सूरज सिंह, ओम प्रकाश, वासुदेव त्रिपाठी, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, योगेंद्र कुमार, असीम राजपूत, विराज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी::बालक वर्ग के 53 किग्रा वर्ग में यश निषाद (प्रथम), आर्यन कटियार (द्वितीय), अभिनव राजपूत (तृतीय)। 59 किग्रा में आलोक चौरसिया प्रथम, आरव पटेल द्वितीय व आदित्य अवस्थी तृतीय। 66 किग्रा में सरगम कटियार ने प्र​थम, अनुराग द्वितीय, अभियंश गुप्ता तृतीय रहे। 74 किग्रा में प्रांकुर गुप्ता प्रथम, आदर्श गौतम द्वितीय, वैभव भारती तृतीय रहे।

83 किग्रा में अंश प्रताप सिंह प्रथम, वंश टेकवानी द्वितीय, अमनदीप सिंह तृतीय रहे। 93 किग्रा में अंश रावत प्रथम, सुधांशु द्वितीय व आयुष शुक्ला तृतीय रहे। 105 किग्रा. में अभिमन्यु सिंह प्रथम, पार्थ वर्मा द्वितीय व गौरांश त्रिवेदी तृतीय रहे।

120 किग्रा में पार्थ शर्मा प्रथम, अविरल चतुर्वेदी द्वितीय व श्रेयांश सिंह तृतीय रहे।बालिका वर्ग के 43 किग्रा में महक गौतम प्रथम, नित्या श्रीवास्तव द्वितीय व प्रियांशी मौर्य तृतीय रहीं। 47 किग्रा में अदिति वर्मा प्रथम, तान्या राजपूत द्वितीय व अर्चिता शुक्ला तृतीय रहीं। 52 किग्रा में ओजल बाजपेई प्रथम, परी द्वितीय व शिवानी निषाद तृतीय रहीं।

57 किग्रा में सिया यादव प्रथम, परी वर्मा द्वितीय व भावना पटेल तृतीय रहीं। 63 किग्रा में प्रिंसी वर्मा प्र​थम, सौम्या सेन द्वितीय व सारून गौतम तृतीय रहीं। 69 किग्रा में गौरी कश्यप प्र​थम, तेजस्वी शुक्ला द्वितीय रहीं। 84 किग्रा में नव्या शुक्ला प्रथम रहीं। +84 किग्रा में कृतिका मिश्रा प्रथम रहीं।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!