Kanpur । कानपुर मंडल की जूडो टीम का चयन रविवार को हो गया। इसमें बालक वर्ग में 9 और बालिका वर्ग में 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित सभी खिलाड़ी 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक ग्रीन पार्क में होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर मंडल के आरएसओ करमवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ कानपुर जूडो सचिव दिलशाद सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
इसकी सूचना ग्रीन पार्क के कोच उदय राज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष रही। निर्णायक की भूमिका में ऑफिशियल राजेश भारद्वाज,उदय राज सिंह,रवि कुमार मौर्या और शिव सेवक शर्मा रहे। इस दौरान इटावा की कोच दीक्षा अवस्थी भी मौजूद रहीं।
बालक वर्ग में इनका हुआ चयन
-30 किग्रा में मयंक गुप्ता, -35 किग्रा में आदित्य कुमार , -40 किग्रा में प्रतीक, -45 किग्रा में सुधानशु, -50 किग्रा में अर्पित (इटावा), -55 किग्रा में रितिक कुमार, -60 किग्रा में सौरभ, -66 किग्रा में यश शर्मा, +66 किग्रा में मो. मुस्तफा जुबेरी का चयन हुआ।
बालिका वर्ग में इनका हुआ चयन
-28 किग्रा में सृष्टि, -32 किग्रा में आराध्या शर्मा, -36 किग्रा में अनाविका (इटावा), -40 किग्रा में अनन्या शर्मा, -44 किग्रा में मानवी कुशवाहा, -48 किग्रा में पायल विश्वकर्मा, -52 किग्रा में परिधि (इटावा), -57 किग्रा में दामिनी , +57 किग्रा में ट्विंकल (इटावा) का चयन हुआ।
कोच उदय राज सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन करेंगे।

