मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 29 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : टाईब्रेकर में इटावा को हराकर कानपुर देहात बना चैंपियन
खेल

Kanpur : टाईब्रेकर में इटावा को हराकर कानपुर देहात बना चैंपियन

Akash Chaudharyअपडेट: November 29, 2026

Kanpur । रोमांचक फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात ने इटावा को टाईब्रेकर में 4-3 से हराकर प्रथम दिलीप घोष स्मारक सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। ग्रीन पार्क में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक 2-2 गोल किए। इसके बाद टाईब्रेकर में कानपुर देहात की टीम ने बाजी मार ली।

मुकाबले के पहले हाफ में कानपुर देहात ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में टीम के इरफान ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद इटावा की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। हर्षित ने बेहतरीन गोल कर अंतर कम किया। मैच समाप्त होने से ठीक एक मिनट पहले इटावा ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। टाईब्रेकर में कानपुर देहात ने 4-3 से जीत दर्ज की।

इससे पहले पहले सेमीफाइनल में इटावा ने फर्रुखाबाद को 9-1 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर देहात ने ग्रीन पार्क को 6-2 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के सचिव पॉल देवेंद्र, अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया।