मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 29 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्लोबल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लि. की 14वीं एजीएम सम्पन्न
खेल

Kanpur : ग्लोबल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लि. की 14वीं एजीएम सम्पन्न

Akash Chaudhary

Kanpur। मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में रविवार को ग्लोबल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लि. की 14वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) आयोजित की गयी। जिसका उद्घाटन मुख्त अतिथि राघवेंद्र सिंह व उमेश खंडेलवाल ने दीप प्रजलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया।

 

समिति पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष माजिद इरशाद, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रशीद, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश खंडेलवाल, पूर्व उपाध्यक्षा वसीमा खातून, पूर्व संचालक बक्शीश अली शामिल रहे। सचिव अरशान राशिद सिद्दकी ने एजीएम में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही सदस्यों को समिति की उपलब्धियों से अवगत कराया। मंच का संचालन समिति के संस्थापक सदस्य एसओडी हरिप्रसाद अग्रवाल व माजिद इरशाद ने किया।

 

इस मौके पर समीर हसन, अब्दुल वहीद, इजहार अहमद बरकाती, नीलम, सिमरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, सुषमा श्रीवास्तव, इफ्फत फातिमा, सानिया कबीर, फौजिया उस्मानी, मो. अजहर, कौशल चौहान, मो. आरिफ, राशिद अली, मुमताज अहमद, मो. इरफान अंसारी, अवधेश त्रिपाठी, रवि कुमार, कु. सबा आदि मौजूद रहे।