मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 30 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
कानपुर

Kanpur : रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Akash Chaudhary

सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के सहारे तलाश कर हैरिसगंज पुल के पास पकड़ा

 

Kanpur । रेलवे ट्रैक बाधित करने के मामले में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी तलाश में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और धरातल पर सूचनाएं जुटाईं। आखिरकार आरोपी हैरिसगंज पुल के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार आरोपी मो. सलीम उर्फ सनी उर्फ राजू (30) मूल रूप से अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित जुबैरगंज का रहने वाला है। फिलहाल वह कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र के लाल डिग्गी इलाके में कबाड़ी मार्केट के पास रह रहा था। रेलवे ट्रैक बाधित करने की घटना के बाद से उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार सुराग तलाश रही थीं।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 399/2026 रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की।

अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं को जोड़कर आरोपी तक पहुंच बनाई।अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।