मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : 35 साल बाद कानपुर को जिम्नास्टिक में मिला स्वर्ण पदक
खेल

Kanpur : 35 साल बाद कानपुर को जिम्नास्टिक में मिला स्वर्ण पदक

Akash Chaudhary
नंदिनी अग्रवाल देसाई ने फ्लोर एक्सरसाइज में जीता गोल्ड, शिववर्धन ने पांच कांस्य पदक हासिल किए
Kanpur । जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 35 साल बाद कानपुर को जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। प्रयागराज के खेलगांव पब्लिक स्कूल में दो से चार नवंबर तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में कानपुर की नंदिनी अग्रवाल देसाई ने महिला वर्ग की फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
#kanpur
वहीं, उन्होंने अनइवन बार स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया।पुरुष वर्ग में कानपुर के शिववर्धन लोहिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज, रोमन रिंग, वॉल्टिंग टेबल, हॉरिजॉन्टल बार और पैरेलल बार में पांच कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल स्पर्धा में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने खुशी जताई।
उन्हें प्रशिक्षक मनोज रावत और मोनिका कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।