मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : आदर्श की गेंदबाजी, कृष की बल्लेबाजी से सदर्न क्लब जीता
खेल

Kanpur : आदर्श की गेंदबाजी, कृष की बल्लेबाजी से सदर्न क्लब जीता

Akash Chaudharyअपडेट: November 4, 2026

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में सदर्न क्लब ने वीनस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। सदर्न क्लब की जीत में आदर्श त्रिपाठी ने गेंदबाजी और कृष शर्मा ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

नवाबगंज ​​स्थित वीएसएसडी मैदान पर खेले गए मुकाबले में वीनस क्लब ने 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम से नितिन प्रजापति ने 43 रन, साहिल चंद्र ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने तीन, तन्मय साहू ने दो को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब ने 32.3 ओवर में दो विकेट के पतन पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में कृष शर्मा ने 61 रन, कृष्ण बाली ने 35 व शुभदीप आनंद ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमन, विराट महेश्वरी ने एक-एक विकेट चटकाया।