Tuesday, August 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : जनसुनवाई में गूंजी महिलाओं की फरियाद, अफसरों को मिला समयबद्ध...

Kanpur : जनसुनवाई में गूंजी महिलाओं की फरियाद, अफसरों को मिला समयबद्ध कार्रवाई का टास्क

 

 

Kanpur । सर्किट हाउस में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्यों अनिता गुप्ता और पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक हुई। जनसुनवाई में महिलाओं की 20 शिकायतें सामने आईं। आयोग सदस्यों ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

अनिता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों में अधिकारी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करें। पीड़िताओं को अपनी शिकायत के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया।

पूनम द्विवेदी ने अधिकारियों को महिला एवं बालिकाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े मामलों में विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक के बाद आयोग सदस्यों ने चौबेपुर ब्लॉक में जागरूकता चौपाल और पोषण पंचायत में हिस्सा लिया। महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। इसके बाद ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान एडीएम न्यायिक बिन्दुलता, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, बीएसए हरिओम सिंह, महिला थाना प्रभारी सुल्ताना, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर वंदना द्विवेदी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...