Monday, May 11, 2026
HomeखेलKanpur :केडीएमए लीग में छाया वूमेन पावर, एंजेल और वंडर वूमेन विजयी

Kanpur :केडीएमए लीग में छाया वूमेन पावर, एंजेल और वंडर वूमेन विजयी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग में सोमवार को खेले गये मुकाबलों में महिला क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबलों में पुरुषों को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। जिसमें एंजेल वूमेन ने यशराज क्लब और वंडर वूमेन ने फ्रेंड्स स्पोर्टिंग को धूल चटाई।

#kanpur

पीएसी मैदान में खेले गये पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी यशराज क्लब की पूरी टीम सिद्धी मिश्रा, सिद्धी सिंह और नंदनी सिंह (तीनों 3-3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने 31.4 ओवर में 133 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।

जवाब में एंजेल वूमेन ने एकता सिंह के नाबाद 56 और श्वेता वर्मा के नाबाद 20 रनों की बदौलत 28.3 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाते हुए छह विकेट से मैच जीता। जेम्स मैदान में हुए दूसरे मैच में वंडर वूमेन ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 142 रनों का स्कोर बनाया।

टीम से नंदनी साहू ने 32 और आयुषी सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष कश्यप ने चार विकेट झटके। जवाब में निष्ठा गंगवार ने चार और काव्या बंदोह ने तीन विकेट लेकर फ्रेंड्स स्पोर्टिंग की पूरी टीम को 29.1 ओवर में 84 रनों पर समेटकर 58 रनों से जीत दर्ज की। लीग के अन्य मैचों में इलेवन स्टार ने अब्बास अली के चार विकेट और अमन दुबे के तीन विकेट के दम पर इलेवन स्टार को 6 विकेट से पराजित किया।

ग्लोरी जी सहाय की 108 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वैदिक यूनियन को 9 विकेट से रौंदा। रोवर्स क्लब ने अभिषेक यादव (74), आदेश कुमार (55) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर डायमंड क्लब को 116 रनों के भारी अंतराल से हराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!