मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूपी बास्केटबॉल टीम में वेस्टकॉट के उन्नति और अभिनव का चयन
खेल

Kanpur : यूपी बास्केटबॉल टीम में वेस्टकॉट के उन्नति और अभिनव का चयन

Akash Chaudhary

Kanpur।  सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकॉट स्कूल के दो होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
कक्षा 12 की छात्रा उन्नति जायसवाल का चयन अंडर-19 बालिका वर्ग की उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है।

#kanpur

वह 27 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं कक्षा 11 के छात्र अभिनव निगम अंडर-17 बालक वर्ग की उत्तर प्रदेश टीम में शामिल किए गए हैं। वह 2 से 4 अक्टूबर तक स्लीपिंग स्टोन चिल्ड्रेन अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल का दम दिखाएंगे।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन, अनुशासित अभ्यास और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रधानाचार्य, शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।