Monday, July 27, 2026
HomeखेलKanpur : 15 गेंदों में विवान का तूफान, जयपुरिया स्कूल सेमीफाइनल में

Kanpur : 15 गेंदों में विवान का तूफान, जयपुरिया स्कूल सेमीफाइनल में

Kanpur।  कैंट के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। इसमें विवान ने 15 गेंदों में 50 रन बनाए।प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी व उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कराकर किया।

इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता, शरद मिश्रा व कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के राजेश मिश्रा, राजेश सिंह और अजय सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

#kanpur

पहले दिन खेले गए छह लीग मुकाबलों में सबसे आकर्षण का केंद्र सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बल्लेबाज विवान गांधी रहे। उन्होंने कात्यान पब्लिक स्कूल के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और एक चौका शामिल था। इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत जयपुरिया स्कूल ने मुकाबला 10 विकेट से जीतकर अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur

दिन के पहले मुकाबले में भी जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलोयसिस को 9 विकेट से हराया, जिसमें विवान गांधी ने 38 रन बनाए।अन्य मुकाबलों में कात्यान पब्लिक स्कूल ने जेएन शाह, उन्नाव को 8 विकेट से हराया। मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने वेंडी नारामऊ को 9 विकेट से पराजित किया। सेंट एलोयसिस ने जेएन शाह को 8 विकेट से मात दी, जबकि वेंडी नारामऊ ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप, अवधपुरी को 10 विकेट से हराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...