मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : माटी के अखाड़े से स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचे वीरु और आरूष
खेल

Kanpur : माटी के अखाड़े से स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचे वीरु और आरूष

Akash Chaudhary

Kanpur।  राजनारायण खेल संस्थान कानपुर के दो उभरते होनहार पहलवान वीरु और आरूष का चयन उप्र सरकार की ओर से संचालित स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में हुआ है। जिसमें इन दोनों पहलवानों को 12वीं तक फ्री शिक्षा को साथ साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और प्रशिक्षकों के माध्यम से निःशुल्क के प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोनों बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

संस्थान के कोच रामसजन यादव ने जानकारी दी कि आरूष मूल रूप से कानपुर का ही रहने वाला है। उनके पिता संजय मजदूरी का काम करते हैं, जबकि दूसरा ​खिलाड़ी वीरु मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला है। जो खेल संस्थान में रहकर ही अभ्यास कर करता था। दोनों ​खिलाड़ी दो वर्ष से कोच अंतरराष्ट्रीय कोच राम सजन यादव की देखरेख में कुश्ती का प्र​शिक्षण प्राप्त कर रहे थे। दोनों ​खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।