Thursday, February 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिक्षा मंदिर में हिंसा, महाराणा प्रताप कॉलेज में शिक्षक-छात्र टकराव

Kanpur : शिक्षा मंदिर में हिंसा, महाराणा प्रताप कॉलेज में शिक्षक-छात्र टकराव

Kanpur । बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर से पहुंचे छात्रों के साथ एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए, जिसके बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया और भारी हंगामा शुरू हो गया।

#kanpur
Oplus_0

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते कई छात्र निर्धारित समय पर कॉलेज नहीं पहुंच सके थे। जब वे मुख्य गेट पर पहुंचे तो वहां तैनात शिक्षक ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। छात्रों ने खराब मौसम, जाम और यातायात की समस्या का हवाला देते हुए देरी की वजह बताई, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय आपा खो दिया।

#kanpur
Oplus_0

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिक्षक ने हाथ में डंडा लेकर छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया, जिससे उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। कई छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

#kanpur

अपने साथियों को घायल देख अन्य छात्र भड़क उठे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि अनुशासन के नाम पर उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया है, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

#kanpur
Oplus_0

घायल छात्रों को तत्काल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रों का आक्रोश बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। अभिभावकों ने कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए कॉलेज भेजते हैं, न कि मारपीट और अपमान सहने के लिए। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की कोशिश से कॉलेज में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...