मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : टीएसएच टेनिस में विमन्यु का जलवा, सिंगल्स ट्रॉफी पर कब्जा
खेल

Kanpur : टीएसएच टेनिस में विमन्यु का जलवा, सिंगल्स ट्रॉफी पर कब्जा

Akash Chaudhary

Kanpur । द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टीएसएच सिग्नेचर लान टेनिस डे टूर्नामेंट 2026 के पुरुष सिंगल्स का खिताब विमन्यु ने रोमांचक मुकाबले में नितिन को 6-4 से पराजित कर अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खेले गए मेंस डबल्स में ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने टाई ब्रेकर में 8-6 से गौतम खेमका और विशाल खन्ना को हराकर खिताब जीता।

वहीं, 45 से अधिक आयुवर्ग के डबल्स में गौतम खेमका और विशाल खन्ना ने 6-3 से अजय गुप्ता और डा. डीके जैपुरिया को पराजित किया। इसी प्रकार अंडर-10 टैलेंट हंट में अहाना ने 140 अंक हासिल कर पहला स्थान अपने नाम किया।