Kanpur। केसीए से संबद्ध सदर्न क्रिकेट क्लब की मेजबानी में चल रही द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रोलैंड क्लब ने अशोका ज्योति को 55 रन से पराजित किया।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में रोलैंड क्लब ने 35 ओवर में 233 रन बनाए। टीम से विजय वर्मा ने 70 रन, गोपाल सिंह ने 40 रन, मनीष वर्मा ने 35 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अनिकेत श्रीवास्तव ने तीन और सुयश साहू ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोका ज्योति की पूरी टीम 33.1 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शिवम ठाकुर ने 60 रन, प्रियांशु गुप्ता ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सात्विक शर्मा ने तीन, अंकुल जैन ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच विजय शर्मा को चुना गया।


