Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : पीएम श्री केवी अलीगंज और चकेरी नंबर-1 का विजयी आगाज

Kanpur : पीएम श्री केवी अलीगंज और चकेरी नंबर-1 का विजयी आगाज

Kanpur । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में मंगलवार को 55वीं सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन हुए मुकाबलों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर एक ने विजयी आगाज किया।

#kanpur

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य सोम पाल ने मशाल जलाकर किया। प्रतियोगिता में लखनऊ सम्भाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 249 बालक और 30 अनुरक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। अंडर-14 के पहले मैच में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज प्रथम पाली ने सीतापुर प्रथम पाली को आठ विकेट से हराया

#kanpur

दूसरे मैच में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर एक ने केंद्रीय विद्यालय शाहजहांपुर ओसीएफ को पराजित किया। इस मौके पर उप प्राचार्य राजेश मिश्रा, धीरज सिंह, डा.मीरा दुबे, डा. मितलेश कुमारी, पी.के मिश्रा, दीपक कुमार, मंगेश कुमार, शैलेश गुप्ता, जया शर्मा, प्रिया जायसवाल, दीपिका सरकार, ज्योति गौतम, अमित भदौरिया, अनुज गुप्ता,संजीव,अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...