Kanpur । केसीए से आबद्ध व वीनस क्रिकेट क्लब की प्रथम सैमुअल बाली एंड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मंगलवार को खेला गया। इसमें वाईएमसीसी ने नेशनल क्लब को दस विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर नेशनल क्लब ने 35 ओवर में 153 रन बनाए।
इसमें सुनील कनौजिया ने 38, शिवम दुबे ने 18 रन बनाए,तो गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह,उत्कर्ष तिवारी ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में वाईएमसीसी ने 17 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 154 रन बनाकर मैच जीता। जीत में उत्कर्ष तिवारी ने 54 गेंदों पर चार छक्कों व 18 चौकों की मदद से 117 रन ही पारी खेली।प्लेयर ऑफ द मैच उत्कर्ष तिवारी को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव कृष्ण
बाली ने दी।

