Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर शिव कुमार का निधन

Kanpur : यूपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर शिव कुमार का निधन

Kanpur  ।उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के चीफ पिच क्यूरेटर शिव कुमार का मंगलवार शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब 57 वर्ष के थे।यूपीसीए के अहमद अली तालिब ने बताया कि क्यूरेटर शिवकुमार को आज शाम करीब चार बजे ग्रीन पार्क में पिच पर कम करवा रहे थे।

तभी अचानक दिन में दर्द होने के कारण गिर पड़े आनन फानन में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे हृदयरोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) रेफर कर दिया मगर कॉर्डियोलाजी के गेट पर ही उनकी सांसे थम गयीं।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले बरेली में किया जायेगा। शिव कुमार की पत्नी और बच्चे पुणे में है जिन्हे उनके निधन की सूचना दे दी गयी है।शिवकुमार भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बाेर्ड (बीसीसीआई) में मध्य क्षेत्र के लिये परामर्श क्यूरेटर की भूमिका भी निभा रहे थे।

बेहद कर्मठ और मिलनसार स्वाभाव के शिवकुमार उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई स्टेडियमों में क्यूरेटर के तौर पर पिच निर्माण में मदद कर चुके हैं क्रिकेट जगत की कई हस्तियाें ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका पार्थिव शरीर ग्रीनपार्क स्टेडियम पर रखा गया है जहां उन्हे खेल से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...