Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए अंपायर-स्कोरर व क्यूरेटर कार्यशाला कल से

Kanpur : यूपीसीए अंपायर-स्कोरर व क्यूरेटर कार्यशाला कल से

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंपायर एवं स्कोरर के प्रैक्टिकल तथा पिच क्यूरेटर की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इससे पहले अंपायर व स्कोरर की लिखित परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है।

दो दिनों तक चलने वाली कार्यशाला में अंपायरिंग और स्कोरिंग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं के साथ पिच तैयार करने, उसके रखरखाव और मैच के दौरान पिच की स्थिति को बेहतर बनाए रखने से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी यूपीसीए के मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...