Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : उप्र ने जीती राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी

Kanpur : उप्र ने जीती राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी

अंडर-14 टीम ने फाइनल में राजस्थान को दी पटखनी

Kanpur । हर्ष सिंह और आयुष्मान यादव के शानदार शतकों के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम ने राजस्थान को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पछाड़ते हुए सेंट्रल जोन में बीसीसीआई की राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी पर अपना एकाधिकार जमाया। इस सीजन में उप्र की यह पहली ट्रॉफी भी रही। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गये तीन दिवसीय मुकाबले में राजस्थान ने पहली पारी में 53.3 ओवर में 218 रनों का स्कोर बनाया।

जवाब में उप्र ने हर्ष सिंह के 264 गेंदों में 28 चौकों की मदद से 188 रन और आयुष्मान यादव के 193 गेंदों में 25 चौकों की मदद से बनाये गये 157 रनों की बदौलत पहली पारी में 590 रन बनाकर 372 रनों की लीड हासिल की। उप्र से इन दोनों शतकवीरों के अलावा ओपनर अर्नव बलोतिया ने 85, मनित चौधरी ने नाबाद 68 रनों की अर्द्धशतकीय पारी भी खेली।

पहली पारी में पिछड़ चुकी राजस्थान की टीम शुक्रवार को मैच के अंतिम दिन का खेल खत्म होने तक 59 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन ही बना सकी थी। टीम से सर्वाधिक नाबाद 110 रन मुकुल कौशिक ने बनाये वहीं पुनीत यादव ने भी नाबाद 58 रन बनाकर टीम को मुकाबले में वापस लाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब न हो सके। पहली पारी में शानदार लीड के दम पर उप्रको इस सीजन का विजेता घोषित किया गया। उप्र के ट्रॉफी जीतने पर यूपीसीए के सभी पदाधिकारियों ने टीम व कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...