Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : सिंध लेक में दिखेगा यूपी का दम, अस्मिता नेशनल के...

Kanpur : सिंध लेक में दिखेगा यूपी का दम, अस्मिता नेशनल के लिए टीम घोषित

Kanpur । भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के निर्देशानुसार 9 एवं 10 जून 2026 को सिंध लेक, सेक्टर-4, नया रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली अस्मिता जोनल नेशनल (नॉर्थ जोन) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पुरुष-महिला कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा चयन ट्रायल 10 मई 2026 को प्रयागराज के यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब में आयोजित किया गया। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई।
चयनित खिलाड़ियों में अनन्या निषाद, सृष्टि निषाद, सोनी, दिव्या, स्वाति साहनी, प्रियंजलि, गोरी, सुप्रिया निषाद, चंचल निषाद, रितिका कुमारी, दिया निषाद, अनुष्का निषाद, अल्पना साहनी, भूमि सोनकर, अंचल सोनकर, नंदिनी एवं अंजलि शामिल हैं।

टीम के साथ जेसिका आनंद को प्रशिक्षक तथा सरिता निषाद को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों को अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, IFSC कोड, बैंक का नाम एवं पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्कैन कॉपी प्रशिक्षक जेसिका आनंद के मोबाइल नंबर 9198002157 पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।यह जानकारी उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के सचिव त्रिभुवन निषाद द्वारा दी

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...