Saturday, October 3, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्धार्थ-सिद्धांत का दमदार खेल, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur : सिद्धार्थ-सिद्धांत का दमदार खेल, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur।  ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में चल रहे स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हुए। पुरुष एकल में सिद्धार्थ मिश्रा, सिद्धांत सालार, नीर नेहवाल और राजन यादव ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। महिला एकल में दिव्यांशी गौतम, तरनजीत कौर बासी, काजल पंवार और कुहू ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

#kanpur

पुरुष एकल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने सहारनपुर के अंश हांडा को 15-12, 15-4 से हराया। लखीमपुर खीरी के सिद्धांत सालार ने झांसी सनरेख चौरसिया को 15-9, 15-11 से शिकस्त दी। नोएडा के नीर नेहवाल ने मुरादाबाद के देवांग तोमर को 8-15, 15-8, 15-9 से और यूपीपी के राजन यादव ने वाराणसी के अभ्यांश सिंह को 12-15, 16-14, 15-12 से हराया।

महिला एकल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने नोएडा की स्नेहा मौर्या को 15-10, 15-7 से, मुरादाबाद की तरनजीत कौर बासी ने मुजफ्फरनगर की नलिन किशोर को 15-7, 15-6 से, हापुड़ की काजल पंवार ने वाराणसी की नेहल पाल को 15-6, 15-7 से और आगरा की कुहू ने लखनऊ की स्नेहा सिंह को 15-17, 15-9, 15-7 से पराजित किया।

मिश्रित युगल में श्मित सिंह-रिद्धि भारद्वाज, अर्चित सिन्हा-विभूति सिन्हा, प्रदीप चौधरी-समीक्षा त्यागी और अभ्यांश सिंह-रिद्धिमा सिंह की जोड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल में आयुष अग्रवाल-दक्ष गौतम, अतुल कुमार-प्रदीप कुमार, अर्चित सिन्हा-शिवम वर्मा तथा आरुष श्रीवास्तव-राजन यादव की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दौरान स्विट्जरलैंड से आए रोल्स-रॉयस इंजीनियर जेजे पिटेट, रीता सक्सेना, स्कॉलरशिप मिशन स्कूल की प्रिंसिपल, कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज पांडेय और अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...