Saturday, October 3, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे में 29 खिलाड़ियों ने हासिल की नई बेल्ट

Kanpur : कराटे में 29 खिलाड़ियों ने हासिल की नई बेल्ट

साइबर सुरक्षा और महिला-बालिका सुरक्षा के प्रति भी किया जागरूक

Kanpur । राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो और आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में बर्रा-8 स्थित एक पैलेस में स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग व प्रमाणपत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें 29 ​खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की, उन्हें नई बेल्ट से पदोन्नति दी गई।

समारोह में गुजैनी थाने की उपनिरीक्षक श्वेता साहू, उपनिरीक्षक राहुल यादव और मिशन शक्ति टीम ने खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा, महिला व बालिका सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। साकीयो इंडिया के फाउंडर व स्पोर्ट्स स्टाइल हेड राज प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परफेक्ट केयर हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अजय सचान, जिला पंचायत सदस्य संजय सचान और आदर्श नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रेमकांति सचान ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर किया।

महिला कोच अनन्या पाल और मोहित सिंह ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर अगली ग्रेड में पदोन्नत किया। आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कानपुर की डायरेक्टर आकांक्षा मिश्रा ने सभी सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफल होने वाले ​खिलाड़ी:::येलो बेल्ट में अदविका सिंह, श्रेयान सचान, अतुल्य प्रताप सिंह, वैष्णवी मिश्रा, एंजेल राजपूत, अंशिका पाल, नव्या सिंह। ऑरेंज बेल्ट में राघवी चतुर्वेदी, शाश्वत तिवारी, कास्वी जैन। ग्रीन बेल्ट में स्वास्तिक शुक्ला, भूमि शुक्ला, एकता, अदिति सचान, प्रनाया सिंह। ब्लू बेल्ट में राजवी सिंह, अरवी साहू, सौम्या, अभिनव सचान, जैसवी कटियार, वेद तिवारी, अध्यांश कुमार। पर्पल बेल्ट में अनय दुबे, अभय सिंह, दीपांशु सिंह, निष्कर्ष पाल, प्रतीक कुमार। रेड बेल्ट में किरण सिंह। ब्राउन बेल्ट में सिमरन वर्मा, निहारिका वर्मा, अक्सा गौतम।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...