कल से नहीं लगेगी झाड़ू,न उठेगा कूड़ा
Kanpur ।संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम व जलकल के तत्वाधान निजीकरण के विरोध में हजारों कर्मचारियों की आमसभा हुई बीच में अपर नगर आयुक्त आवेश खान एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित सिंह के साथ ने कर्मचारी नेताओं की हुई वार्ता असफल रहने पर संयुक्त रूप से कर्मचारियों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए सफाई व्यवस्था में रोड शिपिंग एवं कूड़ा उठान का कर बहिष्कार किया गया और कर्मचारियों को बिना 10:00 बजे मोती झील आम सभा में आने का आवाहन किया गया।

कर्मचारी नेताओं ने कहा की जनहित को दृष्टतगत रखते हुए मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं जलकल की जलसप्लाई एवं सीवर व्यवस्था का बहिष्कार नहीं किया गया है। नेताओं ने पुनः नगर आयुक्त से अनुरोध किया है की जनहित में हम आज भी किसी तरह का आंदोलन करने के पक्षधर नहीं है लेकिन जनवरी माह से निरंतर टेंडर निरस्त किए जाने की मांग की जा रही है जो नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं माना गया विवश होकर कर्मचारियों के भावना को दृष्टिगत रखते हुए आंदोलन एवं कर बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा, इसलिए समस्या का समाधान तत्काल किया जाए अन्यथा आंदोलन को और तेज करने पर बाध्य होना पड़ेगा।
जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की होगी। सभा में जयपाल सिंह, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, अजीत बाघमार, सुधाकर मिश्र, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया, कमरुद्दीन, अखिलेश सिंह, रामगोपाल चौधरी,दीप वाल्मीकि, पिंटू चौधरी, मुकेश वाल्मीकि, राम प्रकाश भारती, मुन्ना हजारिया, दीप वाल्मीकि, युसूफ अली आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


