Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : हुगली में 46वीं सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए यूपी...

Kanpur : हुगली में 46वीं सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीमें रवाना

Kanpur । पश्चिम बंगाल के हुगली में 25 फरवरी से एक मार्च तक 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। इसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीमों बुधवार को रवाना हुईं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के सचिव सुनील तिवारी ने दी।

चयनित बालक टीम::अप्रतिम भदौरिया, आर्यन भारद्वाज, कार्तिक, हर्षवर्धन (लखनऊ कॉलेज), जैगुल आब्दीन, कृष, अंकित राय (प्रयागराज छात्रावास), आसिफ अली, अबू हमजा, आदित्य राय (देवरिया छात्रावास), देव चंद, प्रभाकर, युवराज सिंह (गोरखपुर कॉलेज) और आयुष्मान (गोरखपुर मंडल) को चुना गया है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक सचिन कुमार (मेरठ), सह प्रशिक्षक अभिमन्यु (वाराणसी) और मैनेजर नीरज राय (बलिया) होंगे।

चयनित बालिका टीम::दीक्षांशी गुप्ता, प्रिया यादव, आंचल चौहान, पूजा चौहान (वाराणसी), अनुष्का मिश्रा, आकांक्षा यादव, प्रियंशु, माही (अयोध्या छात्रावास), बबली कुमारी, आकांक्षा पांडेय (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर), अनुष्का उपाध्याय (आजमगढ़), खुशी यादव (कानपुर), ईशू चौधरी (मेरठ) और शीतल वर्मा (अयोध्या हॉस्टल) का चयन किया गया है, बालिका टीम की मुख्य प्रशिक्षक पूजा यादव (वाराणसी), सह प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप दुबे (वाराणसी) और मैनेजर सुनीता शुक्ला (कानपुर) हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!