Saturday, May 30, 2026
HomeखेलKanpur :  सीआईएससीई जोनल कैरम ट्रायल, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur :  सीआईएससीई जोनल कैरम ट्रायल, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-14 से अंडर-19 तक विभिन्न वर्गों में उभरी नई प्रतिभाएं

Kanpur । सिविल लाइंस स्थित कैम्बि्रज स्कूल में सीआईएससीई (यूपी और यूके जोन) के जोनल कैरम ट्रायल का आयोजन मंगलवार को हुआ। ट्रायल का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय की निदेशिका नीलम मल्होत्रा, रूचि कोहली, प्रधानाचार्या शैली धीर, उप-प्रधानाचार्या निधि मेहरोत्रा, सबा खान और कानपुर कैरम एसोसिएशन के मुख्य रेफरी रिजवान चमन मौजूद रहे।

#kanpur

प्रतियोगिता में नार्थ जोन के कैम्ब्रिज हाईस्कूल, शीलिंग हाउस स्कूल, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (अवधपुरी), कात्यायन स्कूल, बाबसन पब्लिक स्कूल और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम::अंडर-14 के बालक वर्ग में कार्तिक (डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी) ने पहला स्थान, मो. हमजा (कैम्ब्रिज हाईस्कूल) ने द्वितीय स्थान और अदि इब्ने असजद (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में सृष्टि त्रिवेदी (कात्यायन स्कूल) ने पहला, काव्या दुबे ने दूसरा और श्रेया गुप्ता ने तीसरा स्थान जीता।

अंडर-17 के बालक वर्ग में इब्राहीम जमील ने प्रथम स्थान, हमजा शादाब ने द्वितीय स्थान और इबाद इलाही ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में जोया मोबिन ने पहला, आफिया फातिमा ने दूसरा और आयत रिजवी ने तीसरा स्थान जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में दाऊद जमील ने पहला, मो. इमाद ने दूसरा और शरजील सिद्दीकी ने तीसरा स्थान जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...