Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : अनंत मिश्रा का धमाकेदार शतक, कर्मिशयल एकेडमी की शानदार जीत

Kanpur : अनंत मिश्रा का धमाकेदार शतक, कर्मिशयल एकेडमी की शानदार जीत

अंडर-13 लीग में 31 रन से हराया एचएस एकेडमी को, गेंदबाजी में भी दिखा दम

Kanpur । केसीए की ओर से प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के मुकाबले में कर्मिशयल क्रिकेट एकेडमी ने एचएस क्रिकेट एकेडमी को 31 रन से पराजित किया। जीत में अनंत मिश्रा ने शानदार शतकीय पारी खेली।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कर्मिशयल क्रिकेट एकेडमी ने 32.4 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से अनंत मिश्रा ने 126 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में सजल ने पांच और चिन्मय गौर ने चार विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एचएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 30.5 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सजल ने 26, विराट गुप्ता ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रुद्रांश ने चार और फैज ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अनंत मिश्रा को चुना गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!