सप्रू मैदान में ट्रायल मैच, बल्लेबाज और गेंदबाजों ने ठोकी मजबूत दावेदारी
Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के तहत सप्रू मैदान में मंगलवार को अंडर-19 ट्रायल मैच का आयोजन हुआ। इसमें टीम-एफ और टीम-ई के बीच खेले गए इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार बल्लेबाजी में आर्यन सिंह, हेमन्त अवस्थी, सरस यादव, दिव्यांश कुमार साहू, रंधीर भदौरिया और वंश निगम ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत दावेदारी पेश की।
वहीं गेंदबाजी में निजाम, आयुष कश्यप, शोएब अली और प्रानवीर सिंह ने प्रभावी प्रदर्शन कर चयन प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस ट्रायल मैच के जरिए खिलाड़ियों ने आगामी सत्र के लिए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


