Sunday, August 16, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर कल से, छात्रों से मिलेंगे...

Kanpur : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर कल से, छात्रों से मिलेंगे समीर रिजवी व आर्यन जुयाल

यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी पहुंचेगी 13 शिक्षण संस्थानों में, युवाओं में जगाएगी क्रिकेट का जुनून

Kanpur । यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) शुक्रवार से छह दिवसीय ट्रॉफी टूर अभियान की शुरुआत करेगा। अभियान का शुभारंभ एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सीतापुर रोड में दोपहर 12:30 बजे यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर करेंगे। इस मौके पर आईपीएल स्टार समीर रिजवी और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान आर्यन जुयाल भी मौजूद रहेंगे।

7 से 12 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी राजधानी के 13 प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगी। ट्रॉफी के साथ क्रिकेट सितारे भी विद्यार्थियों से रूबरू होंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। छात्र खिलाड़ियों से सवाल पूछ सकेंगे, उनके साथ तस्वीरें खिंचवा सकेंगे और पेशेवर क्रिकेट से जुड़े कई पहलुओं को करीब से जान सकेंगे।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि ट्रॉफी टूर का उद्देश्य केवल आगामी यूपी टी-20 लीग का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करना भी है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सत्रों में लीग ने उत्तर प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच दिया है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला।

अभियान के पहले दिन सुबह लोयोला इंटरनेशनल स्कूल, महानगर और दोपहर में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद ट्रॉफी गुरुकुल एकेडमी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, बीबीडी यूनिवर्सिटी, जीडी गोयनका, आईटी कॉलेज, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी समेत राजधानी के अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा करेगी।

यूपीसीए का मानना है कि यह पहल प्रदेश में क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...