Friday, May 1, 2026
HomeखेलKanpur : योगा चैंपियनशिप में यूपी का जलवा, पदकों की बरसात से...

Kanpur : योगा चैंपियनशिप में यूपी का जलवा, पदकों की बरसात से जीता खिताब

Kanpur। पांचवीं नेशनल योगा चैंपियनशिप 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उप्र की टीम ने पहला, बिहार ने दूसरा और मध्य प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। उप्र की टीम ने 20 स्वर्ण, 31 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर ओवर आल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बिहार और मध्य प्रदेश की टीम ने 15 स्वर्ण, 20 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

#kanpur

शुक्रवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज में हुए नेशनल योग में देश के विभिन्न राज्यों के 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने 10-10 योगासन में योग कौशल का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

#kanpur

योगा एसोसिएशन आफ उप्र के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी वर्ग में उप्र, बिहार और मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ योग कौशल का प्रदर्शन किया। उप्र की टीम से खेल रहे सब जूनियर वर्ग में विराट सिंह और विशाल गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर वर्ग में नक्श पांडेय ने, कैडेट वर्ग में आरव, सीनियर वर्ग में चंदा और सुपर सीनियर वर्ग में हिमांशु तिवारी ने स्वर्णिम छाप छोड़ी। पदक विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, चेयरमैन नीतू सिंह ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!