Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में अंपायर और स्कोरर्स की होगी क्लास, 9 अगस्त...

Kanpur : ग्रीनपार्क में अंपायर और स्कोरर्स की होगी क्लास, 9 अगस्त को परीक्षा

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 6 से 8 अगस्त तक ग्रीनपार्क स्टेडियम के न्यू प्लेयर्स पवेलियन में अंपायर व स्कोरर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 9 अगस्त को प्रतिभागियों की परीक्षा भी होगी।

शिविर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से पांच अंपायर और दो स्कोरर्स को भेजा गया है। अंपायर के रूप में हिमांशु यादव, सौरभ जायसवाल, राहुल सिंह, मनोज सिंह और पुनीत झा तथा स्कोरर के रूप में अल्तमस खान और दीपक सचान प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।

जबकि, प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से करीब 80 से 100 अंपायर और 40 से 50 स्कोरर्स के शामिल होने की संभावना है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने जानकारी दी कि इस ​शिविर में अंतरराष्ट्रीय स्कोरर पी जयपाल और अंपायरिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी प्रदेश के सभी अंपायरों और स्कोरर को प्र​​शिक्षण देंगे।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को क्रिकेट के नवीनतम नियमों, मैच संचालन और स्कोरिंग प्रणाली की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 9 अगस्त को आयोजित परीक्षा के आधार पर उनकी दक्षता का आकलन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...