Saturday, September 12, 2026
HomeखेलKanpur : फिलीपींस में दम दिखाएंगे कानपुर के दो बास्केटबॉल खिलाड़ी

Kanpur : फिलीपींस में दम दिखाएंगे कानपुर के दो बास्केटबॉल खिलाड़ी

Kanpur।  फिलीपींस में पांच से नौ दिसंबर तक होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक (सोपा) 3×3 बास्केटबॉल (ट्रेडिशनल) प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल होंगे। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ी और एक कोच उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल 13 से 15 सितंबर तक सीडीएस, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगा।

उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के लिए कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रेरणा स्पेशल स्कूल से पुरुष खिलाड़ी युवराज चौरसिया, महिला खिलाड़ी सृष्टि गुप्ता और कोच सत्येंद्र सिंह यादव का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, स्पोर्ट्स एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे और स्पोर्ट्स सिलेक्शन कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह के निर्देशन में प्रदेश टीम के खिलाड़ियों और कोच का चयन किया गया है।

ग्वालियर में होने वाले ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर फिलीपींस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन किया जाएगा। इस उपलब्धि पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने चयनित खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...