मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : हरमिलाप स्कूल ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप
खेल

Kanpur : हरमिलाप स्कूल ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Akash Chaudharyअपडेट: November 4, 2026

Kanpur।  श्यामनगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को कानपुर सहोदय स्कूल्स (केएसएस) इंटर स्कूल ओपन गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में हरमिलाप स्कूल विजेता और केआर एजुकेशन सेंटर उपविजेता बना।

इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में हरमिलाप स्कूल ने यूपी किराना स्कूल को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में केआर एजुकेशन सेंटर ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केआर एजुकेशन सेंटर को लगातार दो सेटों में 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

जबकि डीपीएस बर्रा और यूपी किराना स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। विजेता टीमों को चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर व सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर अर्चित भट्ट, प्रिंसिपल डॉ. राखी सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेलकूद विभाग के प्रदीप कुमार, सत्येंद्र नाथ शर्मा, राधे मोहन सक्सेना, पूनम गुप्ता, नीरज सिंह समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।