मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रोवर्स मैदान पर सम्मानित हुए क्रिकेट के धुरंधर
खेल

Kanpur : रोवर्स मैदान पर सम्मानित हुए क्रिकेट के धुरंधर

Akash Chaudharyअपडेट: November 27, 2026

तीनों कप की विजेता टीमों को ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिला पुरस्कार

 

Kanpur । शहर में आयोजित केसीसीसी कप, महात्मा कप और देवी कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों व विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कपिल कोचिंग सेंटर की ओर से जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर तीनों टूर्नामेंट के सभी विजेताओं को यूपीसीए के निदेशक व यूपी अंडर-23 टीम के कोच ने सम्मानित किया।
केसीसीसी कप में रोवर्स इलेवन के सुयश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 पारियों में 216 रन बनाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के साथ मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। शु​​भम पाल ने चार पारियों में नौ विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार हासिल किया।

#kanpur

फाइनल मुकाबले में सोनेट इलेवन ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोवर्स क्लब को 31 रन से हराकर खिताब जीता था, उसको ट्रॉफी प्रदान की गई। ऐसे ही अन्य टूर्नामेंट देवी कप
टूर्नामेंट में विजेता टीम सुनील श्रीवास्तव इलेवन ​को ट्रॉफी, श्रेष्ठ बल्लेबाज साहिल व श्रेष्ठ गेंदबाज अयान यादव को पुरस्कृत किया गया।

 

तीसरे महात्मा कप टूर्नामेंट की विजेता टीम हाजी इरशाद इलेवन को ट्रॉफी, श्रेष्ठ बल्लेबाज अचिंत्य पांडेय व श्रेष्ठ गेंदबाज गौशिक सिंह को मुख्य अति​थि यूपीसीए के निदेशक रियासत अली और यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम के कोच मोहम्मद आमिर के साथ कपिल पांडे ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर बाबू राय, रावेंद्रनाथ राय, पार्षद कैलाश पांडे, अर्जुन पांडे, जेपी शर्मा, करन पांडे, अनमोल पांडे समेत अन्य ​खिलाड़ी मौजूद रहे।