संडे लीग में सजल तिवारी और अभिषेक यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संडे लीग में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में कलावती सुपरकिंग्स ने कानपुर साउथ को तीन विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने कानपुर हीरोज को आठ रनों से हराया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर पहले मैच में ब्लू वारियर्स ने 21.4 ओवर में 154 रन बनाए। टीम से स्वर टंडन ने 58 रन, त्रिभुवन दीक्षित ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवशंकर, राहुल सिंह व सजल तिवारी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कलावती सुपर किंग्स की टीम ने सजल तिवारी ने नाबाद 39 रन, कृष्णा बाली ने 35 रन, गुरमीत रने 32 की पारियों के दम पर 29.1 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता।
प्लेयर ऑफ द मैच सजल दत्त तिवारी को चुना गया। स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने 30 ओवर में चार विकेट पर 232 रन बनाए। टीम से आयुष शुक्ला ने 77 रन, अभिषेक यादव ने 72 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नवनीत सिंह ने दो को आउट किया।
जवाब में कानपुर हीरोज की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 224 रन ही बना सकी। टीम से रिंकू कुशवाहा ने 50, सुनील कुशवाहा ने 37 व संतोष गुप्ता ने 31 रन व धर्मवीर ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ दीवान ने तीन, नीरज व अभिषेक यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक यादव को दिया गया।

