Kanpur । शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट अकादमी की ओर से अंडर-14 समर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 9, 10 और 11 मई को आयोजित होंगे। ट्रायल प्रतिदिन सुबह सात बजे से फूलबाग स्थित डीएवी ग्राउंड कानपुर में लिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी उपस्थिति समय से सुनिश्चित करें। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच एहसान इमरान ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजक सचिव से मोबाइल नंबर 9336296828 पर संपर्क कर सकते हैं।


