Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल नौ मार्च को दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में और मंडल स्तरीय ट्रायल 11 मार्च को दोपहर 1 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा।
यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय से संपर्क कर सकता हैं।

