Thursday, April 30, 2026
HomeखेलKanpur: 1 मई को सीनियर एथलेटिक्स टीम के ट्रायल

Kanpur: 1 मई को सीनियर एथलेटिक्स टीम के ट्रायल

 

 

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर की ओर से जनपद की सीनियर एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए 1 मई को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल अरमापुर स्थित एफजीके मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होंगे।
संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह चयन 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स मीट (पुरुष व महिला वर्ग) में भाग लेने वाली टीम के गठन के लिए किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रस्तावित है।

ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए दिनेश सिंह भदौरिया (8738927971) और शिव यादव (9956096971) से संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों को समय से मैदान पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

संघ ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 22 मई 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, यानी जन्म 22 मई 2008 या उससे पहले का होना चाहिए। साथ ही एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का वैध यूआईडी नंबर होना भी जरूरी है। चयनित खिलाड़ियों को मौके पर ही अपनी एंट्री दर्ज करानी होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!