Kanpur । केसीए के तत्वावधान में जेएनटी संस्था की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इस वर्ष प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 70 जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कुल 1014 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
जिनमें कानपुर से सर्वाधिक 534, लखनऊ से 159, उन्नाव से 54, वाराणसी से 43, फतेहपुर से 19, बांदा से 15, झांसी से 13, गाजीपुर से 9, चित्रकूट से 6, अलीगढ़ और गोरखपुर से 5-5, पीलीभीत से 4, बरेली व अमरोहा से 3-3 तथा लालगंज से 2 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के गया, गरवा, सिवान और दिल्ली से भी खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभव के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रायल 8 से 10 मई तक किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से आयोजित होंगे। बैच वितरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि बाहर से आने वाले खिलाड़ी ट्रायल के दौरान अपना बैच प्राप्त कर सकेंगे।


