Friday, June 12, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क में ट्रायल की कसौटी, 80 खिलाड़ियों पर टिकी...

Kanpur : ग्रीन पार्क में ट्रायल की कसौटी, 80 खिलाड़ियों पर टिकी नजर

कोच की निगरानी में हर स्किल की हो रही बारीकी से जांच

Kanpur। खेल विभाग की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप के फाइनल ट्रायल से प्रदेश के 80 खिलाड़ियों के लिए छात्रावास की राह खुलेगी। 28 और 28 अप्रैल को होने वाले फाइनल ट्रायल की तैयारियों के लिए खिलाड़ी 15 दिवसीय शिविर में गेंदबाजी और बल्लेबाजी स्किल के साथ फिटनेस को दुरुस्त कर रहे हैं।

शनिवार को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के मुख्य कोच अमित पाल ने अभ्यास मैच के बाद नेट्स और फिटनेस सत्र का आयोजन किया। फिटनेस सत्र में बारी-बारी खिलाड़ियाें की शारीरिक क्षमता का आकलन करने के बाद नेट्स पर स्किल को परखा गया। बल्लेबाज और गेंदबाजों के दो ग्रुप में बंटे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया।

शाट लगाने के तरीके से लेकर गेंद की डिलीवरी तक शरीर के एक्शन की वीडियोग्राफी की गई। नेट्स सत्र के बाद वीडियो दिखाकर कोच ने खिलाड़ियों की खामियों को दूर किया। कोच अमित पाल ने कहा कि 15 दिवसीय कैंप का प्रदर्शन ही खिलाड़ियों के चयन को हरी झंडी दिखाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...