Monday, July 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : जाम खुलवाने निकले ट्रैफिक सिपाही की जान गई, बेकाबू ट्रक...

Kanpur : जाम खुलवाने निकले ट्रैफिक सिपाही की जान गई, बेकाबू ट्रक ने कुचला

Kanpur । बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के ड्यूटी निभाते समय हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैफिक सिपाही की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया, जिससे चालक की भी मौके पर मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार सुबह करीब चार बजे एलिवेटेड रोड पर जाम लगने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक सिपाही मौके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आगरा निवासी 2018 बैच के ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुलंदशहर निवासी सिपाही राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उन्हें पुलिस सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, वहीं मृत ट्रक चालक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...