Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुण्यतिथि पर याद किए गए राजेश गुप्ता, श्रद्धांजलि देने...

Kanpur : पुण्यतिथि पर याद किए गए राजेश गुप्ता, श्रद्धांजलि देने उमड़े व्यापारी

Kanpur । शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और व्यापार मंडल नेता स्वर्गीय राजेश गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर गुरुवार को कलेक्टरगंज स्थित संतोषी साईं मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे दिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
#kanpur
भंडारे का आयोजन उनके पुत्र समर्थ गुप्ता और सक्षम गुप्ता ने कराया। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि स्वर्गीय राजेश गुप्ता ने व्यापारियों के हितों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ी। उनका सामाजिक योगदान और सेवा भाव लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।
#kanpur
इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जिला मंडल अध्यक्ष विजय पंडित जिला अध्यक्ष सुनील बजाज जिला मुख्य संरक्षक रामेश्वर लाल भैया महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, सुरेश अवस्थी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, निर्मल त्रिपाठी जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष नीरज दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विराट गुप्ता,आलोक मिश्रा, युवा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, पार्षद विकास जायसवाल आदर्श गुप्ता, संजीव दीक्षित, रामकृपाल उदय दीक्षित, सीताराम, राजेश गुप्ता, राहुल दीक्षित, संतोष गुप्ता ऋषिओमर, संतोष शर्मा, किशन गीता बिशन गुप्ता, उत्कर्ष, हर्ष, राघवऔर अन्य वरिष्ठ व्यापारी एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...