Kanpur। तमिलनाडु के संत जूड पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कालेज में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मैरी जीजस एजूकेशन सेंटर के तीन छात्रों शोभित कटियार, प्रतीक पाल और अंश पाल का चयन हुआ है।

तमिलनाडु रवाना होने के पहले विद्यालय की उपप्रधानार्या अनीता कुमार ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के प्रबंधक नोबल कुमार, कोऑर्डिनेटर कविता यादव और अभिषेक ने भी तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

