मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 13 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : गोवा में कानपुर के तीन खिलाड़ियों ने जीता आयरनमैन खिताब
खेल

Kanpur : गोवा में कानपुर के तीन खिलाड़ियों ने जीता आयरनमैन खिताब

Akash Chaudhary

अंशुल शर्मा, डॉ. आशीष महेंद्र और विक्रांत ने तैराकी, साइकिलिंग व दौड़ में दिखाया दमखम, 22 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों के बीच हासिल की बड़ी उपलब्धि

 

 

Kanpur ।गोवा में हुई आयरनमैन चैंपियनशिप में शहर के अंशुल शर्मा, डा. आशीष महेन्द्र व विक्रांत ने तैराकी, साइकिलिंग व दौड़ में जज्बा दिखाते हुए आयरनमैन का खिताब हासिल किया। चैंपियनशिप में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, हरियाणा, तेलगांना समेत देश के 22 से ज्यादा राज्यों के एथलीट के बीच यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप में कई दूसरे देशों के भी प्रतिभागी शामिल हुए थे। आयरनमैन का खिताब जीतने वाले अंशुल व डा. आशीष ने प्रदेश के पहले आयरनमैन एथलीट प्रणय द्विवेदी से प्रेरित होकर खिताबी हासिल किया।

58 वर्षीय डा. आशीष महेन्द्र चैंपियनशिप के 55 से 60 आयुवर्ग में हिस्सा लिया और साढ़े आठ घंटे में 1.9 किमी की तैराकी, 90 किमी की साइकिलिंग व 21 किमी की हाफ मैराथन को पूरा कर आयरनमैन बने। उम्र को मात देते हुए डा. आशीष ने फिटनेस का गुरुमंत्र दिया और जीत हासिल की। इसी प्रकार अंशुल शर्मा ने 1.9 किमी की तैराकी, 90 किमी की साइकिलिंग व 21 किमी की दौड़ को साढ़े छह घंटे में पूरा कर आयरनमैन का खिताब जीता।