ये उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पांचवीं खिलाड़ी बनी
Indian Wells । रुस की महिला टेनिस स्टार मीरा एंड्रीवा ने बेलारुस की एरिना सबालेंका को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में प्रवेश किया है। इस रोमांचक मुकाबले में एंड्रीवा ने सबालेंका को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से पराजित किया। एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चले इस मुकाबले में एंड्रीवा ने अंतिम 11 गेम जीतकर 55 में से 45 अंक हासिल किए। इस जीत के साथ ही वह 2009 में कैरोलिन वोज्नियाकी के बाद डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।
वह साल 2003 में मौजूदा राउंड-रॉबिन फॉर्मेट शुरू होने के बाद से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पांचवीं कम उम्र की पांचवीं खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मारिया शारापोवा, एना इवानोविच, वोज्नियाकी और कोको गॉफ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
एंड्रीवा ने अपने शुरुआती राउंड-रॉबिन मैच में एलिना स्वितोलिना को 6-4, 6-0 से हराने के साथ ही एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। एंड्रीवा टूर्नामेंट के इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अपने पहले दो डब्ल्यूटीए फाइनल्स मैचों में से प्रत्येक में 6-0 से एक सेट जीता है। इस डब्ल्यूटीए फाइनल्स में टॉप 10 में अपनी पहली जीत पक्की करने के बाद, एंड्रीवा ने इस सप्ताह दो और शीर्ष 10 खिलाड़ियों को हराया।
यह उनके करियर में तीसरी बार है जब उन्होंने किसी एक ही इवेंट में कई शीर्ष 10 खिलाड़ियों को हराया है। इससे पहले उन्होंने 2025 में दुबई और इंडियन वेल्स में भी खिताबा जीता था।
वहीं हार के बाद भी सबालेंका बाहर नहीं हुई हैं और सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। वह और एलिना स्वितोलिना शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टकरायेंगी। – स्वितोलिना ने अपने मुकाबले में कैरोलिना मुचोवा को एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-6, 6-2, 6-2 से हराया था। इस जीत के साथ, स्वितोलिना को शुक्रवार को सबालेंका के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज के फाइनल मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अवसर मिलेगा।
यह डब्ल्यूटीए फाइनल्स में स्वितोलिना की 11वीं जीत थी और 2019 के बाद यह उनकी पहली जीत है। वह तीन सेट के मैचों में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में 6-1 के प्रभावशाली रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रही हैं। दूसरी ओर अपने दोनों मुकाबले हारने के कारण मुचोवा सेमीफाइनल की दौड़ समाप्त हो गई।

