Kanpur । कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में पहले चयनकर्ता और मंगलवार को कमेंट्रेटर बनकर शहर आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट के इस दस दिवसीय महाकुंभ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर केपीएल के जैसा प्लेटफार्म आज तक मैंन पूरे देश में कहीं भी नहीं देखा।
उन्होंने केपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा.संजय कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वाकई में इस टूर्नामेंट को देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग साबित कर के दिखाया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केपीएल से कई खिलाड़ी यूपी टी-20 लीग और आईपीएल तक का जरूर सफर तय करेंगे।
—

