पीयूष चावला, चेतन शर्मा, सबा करीम और जतिन सप्रू समेत अनुभवी कमेंटेटर संभालेंगे जिम्मेदारी
Kanpur । 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू होने वाली यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों का आंखों देखा हाल पूर्व क्रिकेटर सुनाएंगे। चौथे सीजन के लिए यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल की ओर से तय किए गए कमेंट्री पैनल में अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमेंट्री करने वाले कई पूर्व क्रिकेटरों के नाम शामिल किए गए हैं।
पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला, जतिन सप्रू, चेतन शर्मा, सबा करीम, अशोक शर्मा व मनिंदर बिड़ला जैसे कमेंटेटर मैच की कमेंट्री करेंगे। जिनके पास अंतरराष्ट्रीय और आइपीएल मैचों में कमेंट्री का अनुभव है।गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि यूपी टी-20 के चौथे सीजन के मुकाबले 200 से ज्यादा देशों में प्रसारित किए जाएंगे।
आइपीएल मैचों की तरह ही लीग मैचों की कमेंट्री कराई जाएगी। इसके लिए कमेंटेटर के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। जियो हाट स्टार पर प्रसारित होने वाले मैच की कमेंट्री की जाएगी। हिन्दी और अंग्रेजी के कमेंटेटर फाइनल होने के बाद अब यूपीसीए भोजपुरी में कमेंट्री करने वाले पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर मंथन कर रहा है।


